March 4, 2026

दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित

कवर्धा, 16 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति, संस्था को ‘‘दानवीर भामाशाह सम्मान’’ से अलंकृत किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित व्यक्ति, संस्था को एक लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए प्रविष्टियाँ 21 सितम्बर 2025 तक आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति, संस्था विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए जिला कार्यालय समाज कल्याण, कबीरधाम से संपर्क कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों, प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Author Profile

Anil Sahu
Anil Sahu