संवादाता- मनोहर सेन
खैरागढ़। विकास के दावों और भाषणों के बीच खैरागढ़ की बदहाल सड़कों ने आखिरकार जनता का सब्र तोड़ दिया। टूटी-फूटी सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर नाराजगी जताने का तरीका इस बार अलग रहा। नारों और ज्ञापनों की जगह एक सामाजिक कार्यकर्ता ने गड्ढों की बाकायदा पूजा कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर व्यंग्य किया। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश साहू ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों को माला पहनाकर, अगरबत्ती जलाकर और नारियल चढ़ाकर पूजा की। इस विचित्र प्रदर्शन का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यह मुद्दा लोगों के गुस्से का प्रतीक बन गया।
गड्ढों का तीर्थ है खैरागढ़ जनता का तंज
वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि खैरागढ़ को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग दुर्ग, धमधा, कवर्धा, राजनांदगांव, लांजी और डोंगरगढ़ रोड सब पर गड्ढों का साम्राज्य है। सड़कें नाम मात्र की बची हैं और हर दिन हादसे आम हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेताओं की वादाखिलाफी और अधिकारियों की चुप्पी ने जनता को जोखिम में डाल दिया है। दुर्घटनाओं के बावजूद न मरम्मत हो रही है, न किसी की जवाबदेही तय हो रही है।
दिनेश साहू बोले प्रशासन चुप है, जनता अब चुप नहीं बैठेगी
मीडिया से चर्चा में सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश साहू ने कहा-
मैं हर रोज जिला मुख्यालय आता-जाता हूँ। ये सड़कें जानलेवा हो चुकी हैं। कई हादसे मैंने अपनी आँखों से देखे हैं। गड्ढों की पूजा मैंने इसलिए की ताकि शायद नेताओं और अफसरों को सद्बुद्धि मिले।
Author Profile

Latest entries
BlogNovember 6, 2025*☝️यह बच्चा गतौरा बिलासपुर ट्रेन एक्सीडेंट में मिला है, माता-पिता का पता नहीं है, जानकारी होने पर रेलवे चिकित्सालय बिलासपुर में संपर्क करें।*
BlogNovember 1, 2025छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर जिले में सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग कार्यक्रम का सफल शुभारंभ।
BlogOctober 8, 2025नगर पालिका 20 लाख का घोटाला
BlogOctober 7, 2025Odisha ##

RELATED NEWS
गड्ढों की पूजा ने खोली खैरागढ़ की सड़क व्यवस्था की पोल- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा विरोध
गड्ढों की पूजा ने खोली खैरागढ़ की सड़क व्यवस्था की पोल- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा विरोध
गड्ढों की पूजा ने खोली खैरागढ़ की सड़क व्यवस्था की पोल- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा विरोध